#पौड़ी

जिला पंचायतों में एएमए एवं अभियंताओं के पदों पर जल्द तैनाती: कौशिक

Share Now

पौड़ी।

पंचायत राज मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि प्रदेश की जिला पंचायतों में रिक्त अधिकारियों के पदों के सापेक्ष शीघ्र तैनातियाँ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब ग्राम पंचायतों की सीमान्तर्गत होने वाले विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कर यह देखा जाएगा कि कहीं एक ही कार्य में विभिन्न मदों से बजट तो जारी नहीं किया जा रहा।

जिला योजना की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कौशिक ने कहा कि प्रदेश भर की अनेक जिला पंचायतों में एएमए व अभियन्ता के पद खाली हैं। नतीजतन कामचलाऊ व्यवस्था के आधार पर कार्य संपादित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी पदों पर स्थायी तैनातियाँ कर दी जाएंगी। मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों के अंतर्गत प्रायः देखने मे आता है कि कई बार एक ही कार्य पर विभिन्न मदों से बजट खर्च कर दिया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है साथ ही अनेक तकनीकि अड़चने भी पेश आती हैं। ऐसे में अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में किसी भी ग्राम पंचायत में ऐसी नौबत न आये। मंत्री ने यह भी जोड़ा कि प्रत्येक ब्लॉक में कुछ गांवों को चयनित कर उन्हें मॉडल विलेज की तर्ज़ पर विकसित करने की भी योजना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *