#उत्तराखण्ड #चमोली #देहरादून #पौड़ी

अब निजी कंपनियों की बसें भी दौड़ेंगी पौड़ी व चमोली से देहरादून

Share Now

 

देहरादून।।

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने उत्तराखंड की महत्वपूर्ण निजी परिवहन संस्था गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड व रूपकुंड परिवहन संस्था को उनकी 15 सेवाओं को देहरादून तक विस्तारित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इससे यात्रियों की परिवहन निगम व टैक्सी वाहनों पर निर्भरता कम हो जाएगी।

प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गढ़वाल की निजी बस कम्पनी जीएमओयू लिमिटेड कोटद्वार व रूपकुंड ट्रांसपोर्ट कम्पनी  को देहरादून तक बस सेवाओं के विस्तार की अनुमति दे दी है।
प्राधिकरण ने जीएमओयू को पौड़ी, कोटद्वार, थलीसैंण, सतपुली, जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, उखीमठ, गुप्तकाशी से देहरादून तक बस सेवा विस्तारित करने की अनुमति प्रदान की है। वहीं आरकेटीसी को बाण, गोपेश्वर, हरिद्वार व कोटद्वार से देहरादून तक बस सर्विस विस्तारित करने का आदेश जारी कर दिया है।

देखें आदेश

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *