एचएनबी पौड़ी परिसर में आयोजित हुआ स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम
पौड़ी गढ़वाल।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर के समाज शास्त्र विभाग में नांदी फाउंडेशन (CSR Initiative of Mahindra & Mahindra Group) के सयुक्त तत्वाधान में ‘ एम्प्लायबिलिटी स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का शुभारम्भ किया गया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्र- छात्राओं को कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू स्किल, करियर के प्रति जागरूक करना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने तथा व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 40 छात्र- छात्राएं भाग ले रही हैं।
इस अवसर पर अपने स्वागत उद्धबोधन में परिसर निदेशक प्रो. उमेश चंद्र गैरोला ने कहा कि छात्र- छात्राओं में किसी भी नए कौशल को सीखने के लिए, सीखने की प्रबल इच्छा शक्ति होनी आवश्यक है तभी सीखने की प्रक्रिया आसान एवं रुचिकर हो जाती है। सीखने की प्रक्रिया व्यक्ति की आजीवन चलने वाली प्रक्रिया है।
इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग की विभागध्यक्ष डॉ किरन बाला ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है और यह ट्रेनिंग प्रोग्राम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर श्री हर्षवर्धन सैनी, ट्रेनर, नंदी फाउंडेशन महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने इस स्किल डेवलपमेंट कोर्स के मुख्य उद्देश्यों तथा युवाओं के लिए इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अत्यंत प्रभावी ढंग से व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ ल्हामु टीशेरिंग दुकपा ने किया। कार्यक्रम में डीडीएसडब्लू प्रो. एस.सी गैरोला , प्रो. एम.सी. पुरोहित, प्रो. रेखा नैथानी, डॉ. पूनम बिष्ट, डॉ. जया उनियाल, डॉ धारणा, डॉ ममता आनंद, डॉ स्वाति इत्यादि प्राध्यापकगण उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डां लाम्हू ने किया।





