#कोटद्वार #पौड़ी

कोटद्वार में बेतहाशा अवैध खनन, लगाया भारी जुर्माना

Share Now

पौड़ी(गढ़वाल)

जिले की कोटद्वार तहसील में सुखरो नदी पर इस कदर अवैध खनन कर दिया गया कि अब विभाग को पट्टाधारक पर लगभग एक करोड़ 90 लाख का जुर्माना तो लगाया ही साथ ही जिले के खान निरीक्षक/प्रभारी खान अधिकारी को भी हटाना पड़ा। बताया जा रहा है करोड़ो के इस अवैध खनन मिलीभगत का कारण ही संभव हो पाया। विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विद्यायक ऋतु भूषण के हस्तक्षेप के बाद विभाग हरक़त में आया और खनन निदेशक राजपाल लेघा ने इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुये जाँच और जुर्माने कार्रवाई की। विभाग ने पट्टाधारक को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। गढ़वाल जिले की कोटद्वार तहसील में सुखरो नदी पर खनन के लिए पट्टा जारी किया गया था। इससे नदी की डाउन स्ट्रीम में एक से डेढ़ मीटर मलवा हटाया जाना था,लेकिन यहाँ 5 से 7 मीटर तक के गहरे खड्ड कर उपखनिज का अवैज्ञानिक तरीक़े से खनन कर दिया गया यहाँ तक कि अपस्ट्रीम में भी बेहताशा खनन कर दिया गया। नदी के फ्लड को रोकने के लिए बनाई गई दीवारों की बुनियाद तक खोद डाली गई। जिला खनन के अधिकारियों ने हालांकि अपनी रिपोर्ट में 35584 टन अवैध खनन होना और 3.5 मीटर तक की गहराई होना बताया गया है पर धरातल पर खनन से हुये गड्डों की गहराई इससे अधिक ही दिखाई देती है। इस नदी पर पट्टाधारक को 4.25 हैक्टेयर भूमि पर प्रतिवर्ष 153 हज़ार टन का ही खनन करना था पर नदी पर इस एरिया के साथ ही दूसरे स्थान पर भी खनन कर दिया गया। इस तरह का बेहताशा खनन पट्टाधारक ने सिर्फ दो माह में ही कर डाला। स्थानीय लोगो द्वारा जिला स्तर पर कई बार इसकी शिकायत भी की गई थी। कोटद्वार में तैनात खान निरीक्षक द्वारा भी इस बाबत अपने जिला मुख्यालय को लगातार बताया जा रहा था और 200 से अधिक अवैध खनिज ले जा रहे वाहनों को भी पकड़ा था। विधानसभा अध्यक्ष के कड़े रुख को देखते हुए अब विभाग हरकत में आया और पट्टाधारक पर लगभग एक करोड़ 90 लाख ₹ के जुर्माना लगाने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *