पौड़ी: नजदीकी गजल्ट गांव में गुलदार ने अधेड़ को बनाया निवाला
पौड़ी। पौड़ी ब्लॉक के गजल्ट गांव के राजेन्द्र नौटियाल को गुलदार ने आज सुबह अपना शिकार बना दिया है। राजेन्द्र नौटियाल पर गुलदार ने तब हमला किया जब वे गांव के मंदिर में प्रातः दीपक जलाने और पूजा अर्चना करने गये थे। मृतक की उम्र 42 साल बताई जा रही है और वे दूध का काम करते थे। आसपास के ग्रामीणों में दहशत हो गई है।





