उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून।
मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखण्ड में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने आगाह किया है कि 28 अगस्त की रात से फिर शु तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
जिनसे अगले कुछ दिनों में कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूर्ण संभावना है। इस बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।”
28 अगस्त की रात से प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश दौर शुरू हो सकता है।
पिथौरागढ़, बागेश्वर व चमोली में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
29 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।
30 और 31 अगस्त को भी पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश जारी रहेगी। लगातार रात में होने वाली इस बारिश से नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है।





