#उत्तराखण्ड

सीएम कार्यालय ने किया तथाकथित चमोली नाम के बाबत खण्डन

Share Now

देहरादून।

जितेंद्र नेगी आत्महत्या प्रकरण पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपना पक्ष रखा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से कहा गया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डोईवाला निवासी युवक जितेंद्र नेगी ने आत्महत्या से पूर्व जमीन की खरीद-फरोख्त संबंधी विवाद का उल्लेख किया है। वीडियो में उसने हिमांशु चमोली नामक व्यक्ति का नाम लिया है।
इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। वीडियो में हिमांशु चमोली को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताया जा रहा है। किंतु इस नाम का कोई भी ब्यक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध नहीं है। इस तरह का बयान पूरी तरह भ्रामक और असत्य साबित हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय में इस नाम का कोई ओएसडी नियुक्त नहीं है और न कभी रहा है, और न ही इस संबंध में कोई सरकारी आदेश अथवा नियुक्ति पत्र जारी हुआ है।
भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि यदि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय या पार्टी के नाम पर धन का लेन-देन करता है, तो पैसा देने वाले को भी संपूर्ण सत्यापन एवं जांच-परख करना आवश्यक है। बिना तथ्य जाने किसी के बहकावे में आना व्यक्तिगत भूल है, और ऐसे मामलों से सभी को सतर्क रहना जाना चाहिए।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष और कुछ तथाकथित युट्यूबर इस संवेदनशील विषय को भी सस्ते राजनीतिक लाभ का माध्यम बना रहे हैं और जनता को भ्रमित करने और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय पर निराधार आरोप लगाना विपक्ष की केवल और केवल घटिया राजनीति है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *