पौड़ी पुलिस की स्मार्ट पोलिसिंग लायी रंग, बचाई संकट में फंसी 24 जिंदगियां
पौड़ी।।
पौड़ी पुलिस की स्मार्ट पोलिसिंग के चलते रविवार की रात्रि पशुलोक बैराज़ के जंगल मे भटके 24 श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया गया। मोबाइल नेटवर्क विहीन इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाना किसी चुनौती से कम न था किंतु लक्ष्मणझूला पुलिस ने तमाम तकनीकी का समन्वय कर इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।
जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर हरिद्वार के श्रद्धालुओं का एक दल नीलकंठ महादेव के दर्शन कर पैदल ही ऋषिकेश लौट रहा था। इस दल में अधिकांश बच्चे शामिल थे। इस बीच पशुलोक के निकट कोठार गांव में यह दल रास्ता भटक कर जंगल की ओर चला गया। मुसीबत यह थी कि यह इलाका मोबाइल कनेक्टिविटी से लैस नहीं है, जिसके कारण पुलिस के लिए एक नई चुनौती अलग से थी। वहीं इस दल में अधिकांश बच्चे शामिल होने की जानकारी से पुलिस की चिंताएं और बढ़ गयी थीं।
सूचना मिलने पर एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह एक्टिव मोड में आये और एसओ लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल को अविलंब सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिये। ततपश्चात पुलिस ने अपने सभी संसाधनों का उपयोग कर भटके हुए श्रद्धालुओं को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक रविवार रात
करीब 9 बजे में कंट्रोल रूम 112 पर सूचना प्राप्त हुई की चौबीस श्रदालुओं का एक दल जिसमें अधिकतर छोटे बच्चे शामिल है और नीलकंठ महादेव के दर्शन के पश्चात पैदल मार्ग से वापस ऋषिकेश आ रहे थे और सभी यात्री पशु लोक बैराज से कोठार गांव नीलकंठ पैदल सड़क पर जंगली मार्ग में रास्ते पर कही दिशा भ्रम के पश्चात रास्ता भटक गए है सूचना पर पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को आवश्यक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए गए,जिस पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल द्वारा थाने पर दो अलग-अलग विशेष टीमों का गठन करते हुए एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम से भी संपर्क स्थापित कर संयुक्त टीम का गठन किया गया,ओर जंगल में रास्ता भटके दल से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया लेकिन उस क्षेत्र में नेटवर्क ओर तकनीकी कारण से रास्ता भटके हुए श्रदालुओं से संपर्क नहीं हो पा रहा था ओर पैदल मार्ग पर लगातार बारिश चल रही थी उसके पश्चात पुलिस टीम को कुछ फोन नंबर भटके हुए बच्चों के प्राप्त हुए तो उनको थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला द्वारा त्वरित ही सर्विलेंस पर लेकर लोकेशन लिया गया ओर तकनीकी टीम से उस क्षेत्र की नेटवर्क मैपिंग करवाई गई जिससे पुलिस का सभी चौबीस श्रदालुओं से संपर्क हो पाया ओर पुलिस ने सभी को धैर्य रखने ओर पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने तक ढांढस बंधवाया ओर सभी के साथ व्हाट्सएप लोकेशन के साथ भी को-ऑर्डिनेट में बात करते रहे,साथ ही संयुक्त टीम ने आपदा उपकरणों के साथ पुलिस , एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना की गई ओर मार्ग में कोऑर्डिनेट करने के पश्चात उक्त सभी यात्रियों से संपर्क हो गया,बताते चले की बीती रात में पैदल मार्ग पर घन घोर अंधेरा होने के कारण से लगातार बारिश भी तेज हो रही थी, संयुक्त टीम के यात्रियों के समीप पहुंचते ही सभी का पुलिस, एसडीआरएफ ओर वन विभाग के द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया , सभी यात्रियों ने ऐसे घड़ी में मदद मिलने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा और तत्पश्चात् सभी को लेकर पशुलोक बेराज पर लाया गया जहां पर यात्रियों ने उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद दिया जिसके बाद सभी को सुरक्षित उनके घर को रवाना कर दिया गया है सभी यात्री ऋषिकेश ओर ज्वालापुर हरिद्वार क्षेत्र के रहने वाले थे ,रेस्क्यू किए गए बच्चों के परिवार जनों द्वारा मौके पर अपने नौनिहालों की जिंदगी सुरक्षित करने के लिए पौड़ी पुलिस, एसडीआरएफ ओर वन विभाग का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया है और आभार व्यक्त किया है,संयुक्त टीम में उप निरीक्षक राजेश असवाल चौकी प्रभारी चीला,का0 चंद्रशेखर पीआरडी जवान तेज सिंह तथा वन विभाग से
टीम लीडर रंजना सिंह,मोहित कुमार , बसंत कुमार आशीष रावत, विपिन कुमार वाहन चालक मनोज कुमार और एसडीआरएफ यूनिट सेअपर उप निरी0 महावीर सिंह,हेड का0 किशोर कुमार,शिवम्,अजय सतीश पांडे शामिल रहे।





