राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी पौड़ी की पालिकाध्यक्ष हिमानी
पौड़ी।
लोकसभा सचिवालय द्वारा इसी माह की 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन में पालिका अध्यक्ष पौड़ी की हिमानी नेगी भी शिरकत करेंगी। इस सम्मेलन में उन्हें और चार अन्य को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।
“The role of urban local bodies in strengthening constitutional democracy and nation building”
विषय पर यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने बताया कि राज्य की सबसे पुरानी नगर पालिकाओं में से एक पौड़ी पालिका को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में बुलाया जाना गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि इस मंच पर पौड़ी नगर की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। नेगी ने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध पौड़ी को स्वच्छ
उत्तराखंड से पांच निकायों के जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए आमंत्रण
और उत्कृष्ट नगर पालिका बनाने की रणनीतियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय निकायों की मूलभूत समस्याओं, जैसे कचरा प्रबंधन, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई को राष्ट्रीय मंच पर रखने की बात कही। ये सभी सेवाएं लोगों को उपलब्ध कराना पालिका का प्राथमिक कार्य है, जिन पर सम्मेलन में प्रकाश डाला जाएगा।
हिमानी नेगी ने बताया कि इस सम्मेलन में उत्तराखंड से पांच निकायों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। पौड़ी के अलावा, नगर निगम हरिद्वार, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ के महापौर तथा नगर पालिका मसूरी के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।





