#पौड़ी

पौड़ी पुलिस को कामयाबी,750 ग्राम चरस के साथ पैडलर गिरफ्तार

Share Now

 

पौड़ी।।

पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रग्स गतिविधि में स्लंपित ड्रग्स पैडलरो और तस्करों के विरुद्ध चिन्हीकरण कर कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किए गए हैं,जिससे जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लग सके,वही उनके द्वारा थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भी ऐसे ड्रग्स तस्करो के खिलाफ पुलिस टीमें गठित कर कढ़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है,जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के द्वारा थाने पर दो अलग-अलग डेडीकेटेड टीमों का गठन किया गया है जिनके द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर नजर रखी जा रही है,बीते रोज ऐसे ही एक मामले में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा स्वर्गाश्रम टैक्सी स्टैंड से लगे आम के बगीचे में एक ड्रग पैडलर को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए ड्रग पैडलर से करीब पौने किलो अवैध चरस बरामद हुई है,ड्रग पैडलर युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेश मिश्रा निवासी ग्राम अहिरौली मिश्र थाना तमकुशी जिला कुशीनगर उ0प्र0 उम्र 39 वर्ष बताया है। ड्रग तस्कर युवक से सख्ती से पूछताछ करने पर मालूम चला है की वह अवैध चरस को बीते हफ्ते ही वीरगंज जिला बेतिया बिहार क्षेत्र से खरीद करके लाया है और बरामद चरस को वह ऋषिकेश ओर हरिद्वार क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर ऊंचे दाम में देशी विदेशी पर्यटकों के साथ ही सन्यासी बाबाओं को सप्लाई करता है, इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला ने बताया है की ड्रग पैडलर से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ऋषिकेश ओर हरिद्वार क्षेत्र में भी युवक से जुड़े ड्रग पैडलरों की तलाश कर रही है, ओर साथ ही अभियुक्त का अपराधिक डोजियर तैयार कर युवक के ड्रग्स तस्करी से जुड़े पूर्व आपराधिक इतिहास को भी खंगालने में जुट गई है। वही लक्ष्मणझूला पुलिस ऐसे स्थानीय युवकों की भी तलाश तेज कर रही है,जो ड्रग्स से जुड़े अवैध गतिविधि में शामिल है , ओर ऐसे युवाओं का अपराधिक डोजियर भी तैयार कर रही है अवैध चरस बरामदगी के संबंध में युवक के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ,पुलिस द्वारा ड्रग्स पैडलर को आज न्यायिक रिमांड हेतु पौड़ी न्यायालय में पेश किया गया है जहां पर न्यायालय ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पौड़ी भेज दिया है वही थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया है की पुलिस लक्ष्मणझूला क्षेत्र में ऐसे ड्रग्स सप्लायरो के विरुद्ध अभियान चलाकर चिन्हीकरण कर रही है और यदि ऐसा कोई मामला प्रकाश में आता है तो ऐसे ड्रग्स सप्लायरो के विरुद्ध कढ़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बताते चले की लक्ष्मणझूला पुलिस ने बीते एक सप्ताह में अलग अलग मामलों में दो ड्रग्स तस्करो को अवैध चरस और गांजे की बरामदगी के साथ कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है,पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल चौकी प्रभारी रामझूला उप निरी उत्तम रमोला,हेड का0 सुवर्धन,पंकज,सुनील और पीआरडी जवान विमल बिष्ट शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *