#उत्तराखण्ड

एल यू सी सी के चेयरमैन दिनेश को किया कोर्ट में पेश

Share Now

पौड़ी ।

एल. यू. सी. सी. से संबंधित गढ़वाल परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों में दर्ज अभियोगो के पर्यवेक्षण हेतु LUCC से संबंधित अभियोगो में विवेचकों द्वारा इस प्रकरण में ठोस साक्ष्य संकलन व लगातार कुशल विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियोग में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सफल प्रयास किए जा रहे थे। पौड़ी पुलिस टीम द्वारा इस धोखाधड़ी में संलिप्त LUCC कंपनी के चेयरमैन के पद पर नियुक्त रहे व्यक्ति दिनेश सिंह उर्फ डीके जो कि जिला कारागार बाराबंकी उ0प्र0 में निरुद्ध था। उसका पुलिस टीम द्वारा बी वारंट दाखिल किया गया था इस अभियुक्त को पुलिस टीम के द्वारा बाराबंकी जेल से देहरादून लाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पौड़ी में पंजीकृत मु0अ0सं0-57/2024,धारा-420/120 बी भा.द.वि, उत्तराखण्ड जमाकर्ताओं के हितो का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानो मे) अधिनियम 2005, व 3/21( 3)buds act 2019 में, कोतवाली श्रीनगर में मु.अ. सं.- 09/2025, कोतवाली कोटद्वार में मु.अ.सं.- 49/2025 तथा अन्यत्र जनपदों में (कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत मुकदमा, कोतवाली पटेल नगर में पंजीकृत अभियोग, जनपद टिहरी गढ़वाल में पंजीकृत अभियोग व सीबीसीआईडी में पंजीकृत अभियोग) इन सभी अभियोगों में LUCC धोखाधड़ी संबंधी विवेचना करने वाले विवेचकों द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से वारंट बी जारी किया गया था और आज माननीय न्यायालय द्वारा उक्त सभी मामलों में अभियुक्त का रिमांड स्वीकार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ करने व पुलिस द्वारा जुटायी जानकारी के अनुसार दिनेश सिंह LUCC कंपनी में चेयरमैन के पद पर नियुक्त था। इस प्रकरण में पूर्व में जेल जा चुके अभियुक्तों उत्तम सिंह राजपूत, शबाब हुसैन, समीर अग्रवाल, परीक्षित पारसे के साथ मिलकर दिनेश द्वारा उत्तराखंड में कई जगहों तथा अन्य राज्यों में LUCC की अलग अलग शाखाएं खोली गयी थी। दिनेश सिंह द्वारा LUCC कंपनी के मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल के दुबई में होना की भी बात कही गई जो उक्त समिति का मालिक एवं सीएमडी था। इस मामले में प्रकाश में आये अभियुक्तों की संपत्ति की जांच भी पुलिस टीम कर रही है और शीघ्र ही इनकी संपत्ति भी सीज की जाएगी साथ ही ललितपुर, यू पी जेल में बंद अभियुक्तो का रिमांड भी पुलिस टीम द्वारा लिया जाएगा।
नाम पता अभियुक्त का-
दिनेश सिंह उर्फ डीके पुत्र फागूलाल सिंह, निवासी- अलहदादपुर, थाना- राजघाट, जिला- गोरखपुर उ0प्र0- हाल निवासी- आलाबबुराही बड़ेल- थाना- बाराबंकी, जिला- बाराबंकी उत्तर प्रदेश।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *