पौड़ी रहा पूर्णतः बन्द, महिलाओं ने निकाला जुलूस
पौड़ी।
बीते रोज जेल गदेरे के समीप एक समुदाय विशेष के युवा से हुए विवाद के चलते ब्यापार सभा ने पौड़ी बंद का ऐलान किया था, जिसका ब्यापक असर भी देखने को मिला। घटना के बाद आज जहां व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे तो वही आक्रोशित महिलाओं ने शहर में जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान शहर में घूमते हुए स्थानीय महिलाओं द्वारा घटनास्थल के पास भी जमकर प्रदर्शन किया गया जिसके बाद जुलूस शहर के लोअर बाजार से भी होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। जुलूस के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा। जुलूस में असामाजिक तत्वों के शामिल होने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए इस दौरान मुस्तैद दिखी।





Sabar singh negi
03rd Apr 2026पुलिस को अमन कमेटी की बैठक बुलानी चाहिए और मामले की तह तक जाकर सौहार्द्र कायम करना चाहिए. सरकार के प्रतिनिधि तो यही सब चाहते हैं