#उत्तराखण्ड

क्रैश हिस्ट्री वाली हेली कंपनियों को यूकाडा ने किया बाहर

Share Now

देहरादून।

चार धाम यात्राओं को हेलिकॉप्टर से करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने सुरक्षित उड़ान को ले कर सख्ती बरतने की बात कही थी इसी को लेकर इन बार एयर क्रैश की हिस्ट्री वाली कंपनियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।सरकार क्रैश प्रुफ़ हवाई सेवा यात्रियों को देने के लिए गंभीर है। इस बार केदारनाथ हेली सेवा संचालन के लिये उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) का ने डीजीसीए के दिशा-निर्देश व मानकों का पूरी तरह से पालन किया इसमें अपनी ओर से किसी भी नियम में ढील नहीं दी गई। सुरक्षित हेली सेवा के लिए इस बार उन ऑपरेटरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जिनके हेलिकॉप्टर क्रैश कर गये थे।इस बार की हेली सेवा संचालन से इस बार पवन,हंस, केस्ट्रल, ग्लोबल विक्ट्रा, आर्यन एविएशन बाहर कर दी गई है। यूकाङा ने इस बार उत्तरखण्ड में यात्रा की उड़ान के लिए नई कंपनियों जिनकी क्रैश इतिहास नहीं है और उड़ान के घंटे 750 से अधिक है उनको भी मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उड़ान से यात्रा करने वालों को बेहत्तर और क्रैश फ्री यात्रा देने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *