#उत्तराखण्ड

खनन विभाग उत्तराखंड को मिला दोहरा अवार्ड

Share Now

 

देहरादून।

खनन विभाग, उत्तराखण्ड के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड सर्विलांस सिस्टम व ई-रवन्ना सिक्योरिटी पेपर को कार्य को राष्ट्रीय स्तर सम्मनित किया गया है। भू तत्व और खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा और उनकी टीम ने विभाग में उपखनिजो की चोरी और अवैध परिवहन को रोकने के लिए विभाग में इस नवाचार पर कुशलता से कार्य कर ई रवन्ना, माइनिंग डिजिटल ट्रांस्फोमेशन को लागू किया, इन डिजिटल कार्यों से विभाग का राजस्व तो बढ़ा ही प्रदेश में खनन की चोरी पर अंकुश भी लग गया। विभाग के इन कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Award India’s Honest Independent Honour (GOLD) से विभाग को सम्मानित किया गया। यह सम्मान इसी माह विभाग के निदेशक राजपाल लेघा को दिल्ली में आयोजित समारोह मे प्रदान किया गया। यह पुरस्कार SKOCH Group के चैयरमेन समीर कोचर व अन्य के द्वारा प्रदान किया गया। विभाग द्वारा चार मैदानी जनपदों में 45 Unmand e-check gate with Verifocal camera, ANPR Camera, RFID Tag, LED Flood light, चैक गेट्स स्थापित किये गये हैं। उक्त के अतिरिक्तखनिज प्रबंधन प्रणाली और e-Ravanna, नागरिकों और रियायतदारों के लिए खनन e-सेवाएं, खनन निगरानी प्रवर्तन प्रणाली, निरीक्षण के लिए मोबाइल एप्लिकेशन, निर्णय समर्थन प्रणाली (DSS), सभी हितधारकों के लिए मोबाइल एप्लिकेशन, VTS एकीकरण, वेब्रिज एकीकरण और प्रबंधन की व्यवस्था की गयी है।
ई-रवन्ना प्रपत्रों का दुरुप्रयोग रोकने तथा राजस्व हित में खनिजों के परिवहन हेतु पूर्व में साधारण पेपर पर ई-रवन्ना प्रपत्र प्रिन्ट / निर्गत किये जाने की व्यवस्था के स्थान पर खनिजों के परिवहन हेतु विशेष प्रकार के सिक्योरिटी फीचर युक्त कागज में रखन्ना प्रपत्रों को प्रिन्ट कर प्रयुक्त किये जाने की व्यवस्था लागू की गयी है। जिससे ई-रखन्ना प्रपत्रों की नकल दुरूपयोग किया जाना सम्भव नही है। उक्त दोनों महत्वपूर्ण व प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स से न केवल अवैध खनन / परिवहन / भण्डारण पर प्रभावी रोक लगी है अपितु राजस्व कमाई मे भी विगत वर्षों की तुलता मे लगभग 04 गुना वृद्धि हुयी
विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व व सक्षम मार्गदर्शन मे खनिज नीति/नियमावली का सरलीकरण किया गया, जिसके फलस्वरूप न केवल अवैध खनन/परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी रोक लगी है अपितु वैद्य खनन को बढ़ावा मिला है जिससे राज्य के राजस्व मे भी रिकॉर्ड वृद्वि हुयी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *