2027 के फाइनल्स के लिए टीम धामी में 5 नए प्लेयर्स शामिल
देहरादून।
उत्तराखंड में धामी सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार आखिर आज नवरात्रि के दूसरे दिन संपन्न हो गया है। लोकभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमें राजपुर विधायक खजान दास ने सबसे पहले शपथ ली। कैबिनेट में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख चेहरों में रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, कपकोट से सुरेश गढ़िया, हरिद्वार से मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह शामिल हैं। रिक्त चल रहे 5 पदों पर हुई इन नियुक्तियों में विधायकों के पिछले 4 साल के कामकाज के रिकॉर्ड को आधार बनाया गया है, साथ ही आगामी समीकरणों को देखते हुए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है।





