दून में एक और हत्या, एक पखवाड़े में छटी वारदात
देहरादून। विधानसभा सत्र से ठीक पहले एक और हत्या की वारदात ने पूरे शाशन और प्रशासन को हिला कर रख दिया है। ये छटवीं हत्या की वारदात है जी की राजधानी इलाक़े में हुई है। यह मामला बसंत विहार थाना इलाके का है, यहां नशे में धुत तीन लोगों ने युवक की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या की और एक टैक्सी के ज़रिए लाश को दूसरे जिले में ठिकाने लगा दिया। युवक की हत्या का पता तब चला जब उसके परिवार ने देहरादून नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि जिस युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि पुलिस को अभी तक लाश नहीं मिली है। अब पुलिस का दवा है कि आरोपियों से लाश के बारे में जानकारी मिल गई है, जल्द ही शव बरामद कर लिया जायेगा। पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार दिगंबर धीमान के खिलाफ 2021 में बसंत विहार थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में दिगंबर धीमान को जमानत भी मिल गई थी। 9 फरवरी को दिगंबर धीमान की देहरादून कोर्ट में पेशी थी, जिसके लिए वो अपने पिता के साथ 9 फरवरी को कोर्ट गया था। वहां रजिस्टर में उसी उपस्थिति भी दर्ज है। लेकिन किसी कारण उसकी पेशी नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार कोर्ट से निकलने के बाद दिगंबर धीमान ने अपने पिता को घर भेज दिया और कहा कि वो शाम तक घर वापस आ जाएगा, लेकिन देर शाम तक भी वो घर नहीं लौटा। दिगंबर धीमान ने अपने पिता को बताया था कि वो दोस्तों के साथ बाहर जा रहा है। परिवार ने दिगंबर धीमान को बहुत ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। आखिर में 11 फरवरी को दिगंबर धीमान के पिता ने देहरादून नगर कोतवाली में बेटे के गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थाना बसंत विहार के मुताबिक 11 फरवरी को संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार द्वारा थाने पर सूचना दी कि उनका पुत्र दिगंबर धीमान उम्र 28 वर्ष दिनांक 09 फरवरी 26 को घर से बिना बताए कहीं चला गया, जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया लेकिन उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना बसंत विहार पर गुमशुदगी क्रमांक- 07/26 में गुमशुदा दिगंबर धीमान की गुमशुदगी दर्ज की पंजीकृत की गई।
गुमशुदगी की जांच के दौरान प्रकाश में आया कि गुमशुदा दिगंबर धीमान के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर मु०अ०सँ०: 93/21, धारा 363/ 376 आईपीसी व 5(ट)/6 पॉक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत है। गुमशुदा के पिता संतराम से पूछताछ में उनके द्वारा बताया कि गुमशुदा उपरोक्त दिनांक 09 फरवरी को उक्त मुकदमे में कोर्ट में तारीख पर आया था तथा कोर्ट में अगली तिथि मिलने पर उसके द्वारा अपने पिता को घर जाने के लिए कहते हुए कुछ समय पश्चात घर आने की बात कही गई थी, जो उसके बाद घर वापस नहीं आया।
गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि दिगम्बर धीमान 9 फ़रवरी से अपने घर नहीं आया, पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा दिगम्बर के मोबाइल नम्बर की सीडीआर का विशलेषण करते हुए सभी सम्भावित स्थानों पर उसकी तलाश व लोगो से पूछताछ की जा रही थी। जाचं के दौरान ज्ञात हुआ कि गुमशुदा दिगम्बर के कुछ अन्य साथी, जो अक्सर उसके साथ बैठकर नशा करते थे, वो भी दिगम्बर की गुमशुदगी के बाद से ही अपने घरों से गायब चल रहे हैं।
सन्देह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश के साथ-साथ उसके साथियों के सम्बन्ध में भी जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी- पतारसी करते हुए गुमशुदा के साथियों के परिजनो व आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई तो दिनांक: 09-02-26 की रात्रि में गुमशुदा के साथियों का उनमें से एक हेमन्त सेमवाल के रेसकोर्स सी-ब्लाक स्थित कमरे से टैक्सी के माध्यम से साथ में जाने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर आस-पास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध टैक्सी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक: 17-02-26 को उक्त संदिग्ध टैक्सी को तलाश कर उसके चालक राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी: न्यू पटेलनगर देहरादून को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक: 09-02-26 की रात्री में हेमन्त सेमवाल व उसके अन्य साथी उसकी टैक्सी स्विफ्ट डिजायर संख्या: यू0के0-07-टीबी-3478 के माध्यम से एक व्यक्ति के शव को कम्बल में लपेटकर ले गये थे, जिसे उनके द्वारा चिडियापुर के जंगलों में ले जाकर रेत में दबा दिया और उसकी टैक्सी से वापस देहरादून आ गये। रास्ते में उक्त व्यक्तियों द्वारा उसे बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद में उनके द्वारा बेसबाल के बैट से गलती से मृतक के सर पर चोट मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
टैक्सी ड्राइवर की निशानदेही पर पुलिस द्वारा गुमशुदा दिगम्बर धीमान के शव को चिडियापुर के जंगल से बरामद किया गया तथा मृतक के शव को छिपाने में संलिप्तता पाये जाने पर टैक्सी चालक अभियुक्त राजनन्दन को गिरफ्तार करते हुए टैक्सी स्विफ्ट डिजायर संख्या: यू0के0-07- टीबी-3478 को कब्जे में लिया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर सम्भावित स्थानों पर रवाना की गई हैं। जल्द ही घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा।





