#पौड़ी

बाड़ा के आदमखोर को भी जॉय हुकिल ने किया ढेर

Share Now

पौड़ी।।

आख़िर बाड़ा का आदमखोर गुलदार भी जॉय हुकिल की गोली से नहीं बचा पाया। उनका ये 49 शिकार है।

पौड़ी तहसील के बाडा गांव में इस गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बना दिया था। वन विभाग ने भारी जन दवाव के चलते एक बार फिर से इस आदमख़ोर को नष्ट करने के लिए वन विभाग के कर्मियों के साथ प्राइवेट शिकारी भी तैनात किये थे। इस शिकारी दल में जॉय हुकिल भी शामिल थे। शनिवार को सुबह जॉय हुकिल ने इस आदमख़ोर गुलदार को वहीँ अपना निशाना बनाया जहां गुलदार ने नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया था। कांग्रेस नेता विनोद दसोनी और अन्य लोगों ने वन विभाग को प्राइवेट शिकारी तैनात करने के लिए मजबूर कर दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *