#उत्तराखण्ड #देहरादून

शिक्षा निदेशक से मारपीट, शिक्षक संघ आग बबूला

Share Now

 

देहरादून।

राजधानी देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में घुसकर एक अधिकारी पर विद्यायक और उनके समर्थकों द्वारा मारपीट की गई जिनसे अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके सर पर चोट आई है।उस अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने उन्हीं के कार्यालय में घुस कर जानलेवा हमला कर दिया साथ ही वहाँ खड़ी महिला कर्मचारियोँ से भी बदसलूकी की गई।
इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ के साथ अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे।
इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, देखते ही देखते वहाँ अधिकारी के ऊपर फर्नीचर फेका जाने लगा।
नेता जी के साथ आये लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया. जिसमें उनको गंभीर चोटे आई हैँ.
वहीं निदेशक पर हमले की खबर के बाद शिक्षकों और स्टाफ ने सड़क पर जाम लगाकर हमलावरो की गिरफ़्तारी की मांग की हैँ.
शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया हैँ कि अगर जरुरत पड़ी तो फिर उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओ को भी बाधित किया जाएगा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *