#उत्तराखण्ड

भाकपा ने महंत दिलीप रावत के बयान को बताया बचकाना

Share Now

देहरादून।

भाकपा (माले) के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी ने  कहा कि
लैंसडाउन के भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत का यह बयान निंदनीय और झूठ का पुलिंदा है।  भराड़ीसैंण में ऑक्सीजन की कमी होती है, यह बचकाना बयान है। यह उत्तराखंड आंदोलन के समय से चली आ रही गैरसैंण को उत्तराखंड की राजधानी बनाने की मांग को पीछे धकेलने की भाजपा की एक और कोशिश है।
भराड़ीसैंण कोई निर्जन स्थान नहीं है, जहां विधानसभा भवन स्थित है, उसके आसपास भी गांव हैं। वहां विधायकों की तरह ऐशोआराम में नहीं बल्कि मेहनत करते हुए लोग रहते हैं और उसके बावजूद भी उन्होंने वैसी दिक्कत महसूस नहीं की, जैसी सरकारी सुविधाओं में रहने वाले दिलीप रावत बता रहे हैं।
भाजपा और उसके विधायकों को तो यह जवाब देना चाहिए कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र आज भी रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से महरूम क्यों हैं ? 2021 में ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के बावजूद भी किसी ग्रीष्मकाल में भाजपा सरकार गैरसैंण क्यों नहीं बैठी ?
साल भर में भराड़ीसैंण में होने वाले एक सत्र को ऐसे लचर बहानों से टालने के बजाय गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की दिशा में सरकार को ठोस प्रयास करने चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *