#उत्तराखण्ड #पौड़ी

पौड़ी में होंगे शुक्रवार को सीएम धामी

Share Now

पौड़ी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 फरवरी, 2026 (शुक्रवार) को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा० मुख्यमंत्री 10:50 बजे रांसी मैदान हेलीपैड, पौड़ी पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल बैडमिंटन कोर्ट (मल्टीपर्पज हॉल) पहुंचेंगे, जहां वे 11:00 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री के भ्रमण के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुब्यवस्थित संचालन हो सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *