#मनोरंजम

रांसी में चॉपर से धूल उड़ने को लेकर नागरिक उड्डयन विभाग गंभीर

Share Now

पौड़ी।।

विगत 20 फरवरी को सीएम धामी के पौड़ी दौरे के दौरान रांसी मैदान के हेलीपैड पर धूल उड़ने को शासन ने गंभीरता से लिया है। नागरिक उड्डयन विभाग ने अब इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को गाइडलाइंस भेज कर इसे गंभीरता से लेने को कहा है।

     गौरतलब है कि 20 फरवरी को जब सीएम धामी का चॉपर रांसी मैदान में उतरा तो उससे काफी धूल उड़ी, जिससे कुछ असहज स्थिति बन बैठी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर नागरिक उड्डयन विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *