पिकअप वाहन खाई में गिरा , 5 घायल
अल्मोड़ा।।
जिले के सल्ट इलाके में शुक्रवार को दोपहर एक भीषण सड़क हादसा तब हो गया जब डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल सात लोग सवार थे।
हादसे के वक्त दो यात्री वाहन से बाहर छिटक गए, जिन्हें मामूली चोटें आईं। जबकि पिकअप के भीतर फंसे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल भेजा गया है।





