किसान आत्महत्या प्रकरण में दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
काशीपुर/
हल्द्वानी।
किसान द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते पुलिसकर्मियों को निलंबन और लाईन हाज़िर की करवाई की है। गौरतलब है कि गौलापार के एक होटल में स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या करने वाले किसान मृतक सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह से जुड़े आत्महत्या प्रकरण में बरती गई गंभीर लापरवाही और उदासीनता को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।
एसएसपी के आदेश पर उपनिरीक्षक ना०पु० कुन्दन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष, कोतवाली आईटीआई) तथा उपनिरीक्षक ना०पु० प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित है।
वहीं, चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई पर तैनात कुल 10 अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। सभी को पुलिस लाइन्स, रुद्रपुर में तत्काल आमद करने के निर्देश दिए गए हैं।
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी – जितेन्द्र कुमार
अ०उ०नि० – सोमवीर सिंह
मु०आरक्षी 154 ना०पु० – शेखर बनकोटी
आरक्षी 327 ना०पु० – भूपेन्द्र सिंह
आरक्षी 690 ना०पु० – दिनेश तिवारी
आरक्षी 501 ना०पु० – सुरेश चन्द्र
आरक्षी 392 ना०पु० – योगेश चौधरी
आरक्षी 60 ना०पु० – राजेन्द्र गिरी
आरक्षी 298 ना०पु० – दीपक प्रसाद
आरक्षी 159 ना०पु० – संजय कुमार
एसएसपी ऊधमसिंहनगर ने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।





