एसएसपी पौड़ी द्वारा किए गए तबादलों पर आईजी गढ़वाल ने लगाई रोक
देहरादून/पौड़ी।।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा रविवार देर सायं जारी निरीक्षक व उपनिरीक्षकों की तबादला सूची पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप द्वारा रोक लगा दी गयी है। आईजी ने इस सूची में नियमावली का उल्लंघन होना पाया है। आईजी ने एसएसपी से 3 दिन के अंदर इस विषय पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।





