#हरिद्वार

हरिद्वार: पुलिस वैन पर फायरिंग, आरोपी बदमाश घायल

Share Now

हरिद्वार।।

जिले के लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध की फायरिंग की। इस गोलाबारी में पुलिस की गाड़ी में मौजूद मोस्ट वांटेड बदमाश विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि बदमाश विनय त्यागी को पुलिस रुड़की से लक्सर कोर्ट में पेशी पर ला रही थी। तभी बीच रास्ते में लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की उस गाड़ी पर अंधाधुंध की फायरिंग की, जिसमें विनय त्यागी बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *