भाजपा नेत्री विजया बर्थवाल ने भी की सीबीआई जांच की मांग
पौड़ी।।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व विधायक विजया बर्थवाल ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। गौरतलब है कि श्रीमती बर्थवाल यमकेश्वर विस् क्षेत्र से 3 बार विधायक रह चुकी हैं। श्रीमती बर्थवाल की गिनती भाजपा के वरिष्ठ व बेदाग छवि की नेत्री के रूप में होती है। उनकी इस मांग के बाद भाजपा के अंदर लगातार बन रही उहापोह की स्थिति और गंभीर होती जा रही है।





