#चमोली

चमोली: बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त , दो की मौत, 3 घायल

Share Now

चमोली।।

शादी समारोह में उस समय मातम पसर गया जब एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें  में तीन व्यक्तियो  की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौड़ से कुछ लोग मोपाटा स्थित शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। जिस वाहन से वे आ रहे थे उसके दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गये। वाहन स्वामी नारायण सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी चौड़, आयु 52 वर्ष द्वारा अपनी वाहन इकोस्पोर्ट फोर्ड (UP15-BF-9963), को ढलान पर न्यूट्रल में खड़ा कर हेंडब्रेक लगाया गया था। प्रारंभिक जाँच में प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति द्वारा वाहन का हेंडब्रेक डाउन कर दिया गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
दुर्घटना में मृतकों में
मोहिनी देवी पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़, आयु 42 वर्ष
बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़, आयु 35 वर्ष
भजन सिंह पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़, आयु 62 वर्ष शामिल है। जबकि
घायल लोगों में ज्योति पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा, आयु 23 वर्ष,खिलाफ सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़, आयु 65 वर्ष
दोनों घायलों का उपचार पीएचसी देवाल में चल रहा है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *