26वें स्थापना दिवस का जलसा होगा भव्य, प्रेजिडेंट व पीएम बनेंगे साक्षी
देहरादून।।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना के रजत जयंती को भव्य बनाने को प्रतिबद्ध हैं। इस कार्यक्रम में न केवल प्रधानमंत्री मोदी बल्कि महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी शरीक होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक इस अवधि में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू राज्य में 3 दिवसीय प्रवास भी करेंगी। इस दौरान वह विधानसभा के विशेष सत्र को भी संबोधित करेंगी। जबकि 11 नवम्बर को समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति रहेगी।





