#उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने जारी की विस् के विशेष सत्र की अधिसूचना

Share Now

●राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने जारी की अधिसूचना●

देहरादून।

जिस राज्य में विधानसभा सत्र बामुश्किल 2 या 3 दिन चलता हो वहाँ राज्य गठन के 25 साल होने पर विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। राज्यपाल ने इसकी अनुमति दे दी है।उत्तरप्रदेश के कार्बन कॉपी बने इस उत्तराखण्ड राज्य को बने 9 नवम्बर को 25 साल पूरे होने जा रहे है।इस राज्य को बनाने के लिए युवाओं ने अपनी जान दी तो उत्तराखण्ड की माँ बहनों की इज्ज़त भी तार तार की गई थी। अलग राज्य ने वे सभी नियम और तरीक़े अपनाए जो उत्तरप्रदेश में थे। राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर नवंबर माह के पहले सप्ताह में विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। यह विधानसभा सत्र देहरादून में तीन व चार नवंबर को आयोजित होगा।
उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य की पंचम विधानसभा का वर्ष 2025 का विशेष सत्र आहूत किया है।
राज्यपाल की अधिसूचना के अनुसार, यह विशेष सत्र 3 और 4 नवम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा।
अधिसूचना 18 अक्टूबर, 2025 को राजभवन की ओर से जारी की गई है।
गौरतलब है कि 9 नवंबर 2000 को भाजपा ने उत्तराखंड राज्य का गठन किया था। राज्य के निर्माण में 42 आंदोलनकारियों ने शहादत दी थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *