राहुल गांधी ने की पत्रकार राजीव की संदिग्ध मौत की जांच की मांग
नई दिल्ली।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल से उत्तराखंड के युवा पत्रकार की हत्या या मौत की गंभीरता पूर्वक जांच की मांग की है। अपने हैंडल से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी कहा कि उत्तराखंड के युवा पत्रकार राजीव प्रताप जी का लापता होना और फिर मृत पाया जाना सिर्फ़ दुखद नहीं, भयावह है।
इस मुश्किल वक्त में शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और उनके साथ खड़ा हूं।
भाजपा राज में आज ईमानदार पत्रकारिता भय और असुरक्षा के साये में जी रही है। जो सच लिखते हैं, जनता के लिए आवाज़ उठाते हैं, सत्ता से सवाल पूछते हैं – उन्हें धमकियों और हिंसा से चुप कराने की कोशिश की जा रही है। राजीव जी के साथ हुआ पूरा घटनाक्रम ऐसे ही षड़यंत्र की ओर इशारा करता है।
राजीव जी की मृत्यु की अविलंब निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को बिना देरी न्याय मिलना चाहिए





