गुलदार के हमले में बाल बाल बची महिला
पौड़ी।।
पोखड़ा विखं के ग्राम पंचायत देवकुंडाई के दिवान का बूँग मेँ अनीता देवी पत्नी भगवान सिंह गुलदार के हमले में बाल बाल बचीं। गुलदार द्वारा महिला के सिर पर दो स्थानों पर नाखून लगाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।





