यूएनओ के लिए चयनित लोकेश्वर सिंह मुख्यालय में होंगे एसपी
देहरादून।
शासन द्वारा आज 16 पुलिस अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन कर दिया गया है । पौड़ी व नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय में एसपी बनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र के लिए चयनित पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह को फिलहाल मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2019 बैच के सर्वेश पंवार को पौड़ी के एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
देखें सूची 





