#उत्तराखण्ड #देहरादून #पौड़ी

पौड़ी की बेटी डॉ. ऋतु को मिला अखिल भारतीय हरिवंश सम्मान

Share Now

देहरादून।
पौड़ी की प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवयित्री डॉ. ऋतु सिंह को मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट, देहरादून द्वारा अखिल भारतीय हरिवंश सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य, समाज मे नैतिकता और सामाजिक मूल्यों को अपने गीतों और कविताओं के माध्यम से देश-विदेशों में प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए दिया गया है।
देहरादून के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ ऋतु के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तौर पर विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड सरकार ऋतु खण्डूड़ी भूषण मौजूद थी। पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी के द्वारा डॉ.ऋतु सिंह को अंग वस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।डॉ ऋतु के सुप्रसिद्ध गीत “चले आओ पहाड़ों पर” से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाली कवयित्री डॉ. ऋतु सिंह, पौड़ी शहर की निवासी और पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी है। उनके द्वारा बताया गया कि जल्द ही उनकी रचनाओं का गीत एवं काव्य संग्रह पाठकों के लिए उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर डॉ ऋतु के द्वारा मनोरथ प्रसाद स्मृति ट्रस्ट की संस्थापिका श कमला देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष योगिता जोशी एवम सचिव चन्द्रवीर भी समारोह में मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *