सीएम धामी रविवार को लैंसडौन में, मंत्री जोशी ने लिया जायजा

◆लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी◆
●मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे 05 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि●
पौड़ी।।
रविवार को लैंसडाउन में होने वाले शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों का जायज़ा लेने शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी लैंसडाउन पहुंचे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
जोशी ने कहा कि सीएम धामी द्वारा लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह आयोजित करने की सहमति देना, सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति राज्य सरकार की गहरी संवेदनशीलता को दर्शाता है।
निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, उप जिलाधिकारी शालिनी मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल सहित सेना, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।





