देहरादून में बारिश का कहर, सहस्रधारा में तबाही
देहरादून। सोमबार की रात देहरादून के सहस्त्रधारा इलाके में हुई भारी बारिश के कारण कारलीगाढ में अचानक पानी बढ़ने से कई दुकानों को नुकसान हो गया है। दो लोग लापता भी बताये जा रहे है।
जिला प्रशासन का रेस्क्यू एंड रिलीफ ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने आसपास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया था।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम सविन बंसल ने कमान संभाल ली थी, रात को ही विभागों से समन्वय कर मौके पर भेजी रेस्क्यू टीमें भेज दी गई थी।
एसडीआरएफ, एनडीआरफ, लोनिवि द्वारा साजो सामान जेसीबी उपकरण सहित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया गया था।
घटना में कुछ दुकानों के बहने की सूचना है।
दो लोग मिसिंग बताये जा रहे हैं जिनकी खोजबीन जारी है। आईआरएस सिस्टम से जुड़े विभाग सक्रिय मोड में रखे गए है।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी को रात में आपदा स्थल पर तैनात कर दिया गया था।
कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक मार्केट में बनीं करीब 7 से 8 दुकानें ध्वस्त हो गईं है।





