#पौड़ी

लक्ष्मणझूला: पौड़ी पुलिस ने छात्र छात्राओं के बीच चलाया जागरूकता अभियान

Share Now

 

*●पौड़ी पुलिस ने छात्र छात्राओं के साथ आयोजित की कानूनी पाठशाला●
लक्ष्मणझूला(गढ़वाल)
पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने अपने थाना क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्र–छात्राओं को लैंगिक अपराध ,नशीले पदार्थों के सेवन से दुष्प्रभाव,साइबर अपराध,ह्यूमन ट्रेफकिंग ओर नए कानूनों के संबंध में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है इसी क्रम में आज उप निरी0 राजेश असवाल चौकी प्रभारी चीला द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज भोगपुर मल्ला में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कानूनी पाठशाला का आयोजन किया गया , इस अवसर पर पुलिस द्वारा छात्र छात्राओं को लेगिंग अपराधो से बचाव और साइबर सुरक्षा,डिजिटल अरेस्ट के विषय में विस्तार से बताते हुए बताया की आज हमारे नोनीहालो को मादक पदार्थों के सेवन करने से दूर रहना चाहिए और अपने सुनहरे भविष्य तथा लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए, वही आज आयोजित हुई कानूनी पाठशाला को प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार अहिरवार के द्वारा प्रासंगिक बताते हुए थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार अहिरवार,सुमन धूलिया,विजयपाल सिंह बिष्ट आदि शिक्षकगण तथा उप निरी0 राजेश असवाल चौकी प्रभारी चीला अपर उपनिरी0 भानु प्रताप सिंह कां0चंद्रशेखर ओर होमगार्ड रविंद्र सिंह मौजूद रहे, थाना क्षेत्र में छात्र छात्राओं के साथ कानूनी पाठशाला आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *