जिपं पौड़ी के एएमए निदेशालय सम्बद्ध
पौड़ी।।
जिला पंचायत पौड़ी के अध्यक्ष पद पर रचना बुटोला के काबिज होने के साथ ही जिपं का कलेवर बदलने लगा है। इस कड़ी में अपर मुख्य अधिकारी डॉ सुनील कुमार को निदेशालय सम्बद्ध कर दिया गया है। अगले आदेश तक कार्याधिकारी भावना रावत अपर मुख्य अधिकारी का कार्यभार देखेंगीं।
जिला पंचायत पौड़ी के अध्यक्ष पद पर रचना बुटोला की ताजपोशी के बाद एक बड़ा फेरबदल हुआ है। दरअसल वर्तमान में इस पद पर तैनात अपर मुख्य अधिकारी डॉ सुनील कुमार के विरुद्ध शिकायती पत्र निदेशालय में लंबित थे, जिनकी जांच की मांग की जा रही थी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के महज़ एक माह बाद निदेशक पंचायती राज द्वारा इन पत्रों का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य अधिकारी को देहरादून सम्बद्ध कर दिया गया है।
निदेशालय के इस आदेश के बाद उम्मीद की जा रही है कि जिपं के नए बोर्ड के गठन के बाद अब जिला पंचायत कार्यालय में अन्य तब्दीलियां भी देखने को मिलेंगी।





