रुद्रप्रयाग: बोलेरो पर पहाड़ी से बोल्डर गिरा, 2 की मौत
रुद्रप्रयाग।।
रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सोनप्रयाग_मुनकटिया के बीच एक बोलेरो वाहन पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की चपेट में आ गया.जिसमें 2 लोगों की मौत व 9 के घायल होने की सूचना है।
केदारनाथ यात्र मार्ग मुनकटिया स्लाइडिंग जोन क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ी से पत्थर गिरने से मैक्स बोलेरो वाहन चपेट में आ गया।
आज प्रातः काल मैक्स बोलेरो जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया। जिस कारण वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 3 व्यक्ति घायल हो गये। जिनको कि रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है।





