अब यमुनोत्री मार्ग पर छाया संकट, स्यानाचट्टी में बनी झील

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में फिर से परेशानी पैदा हो गई है। उत्तरकाशी जिले में पड़ने वाला स्यानाचट्टी क्षेत्र में अचानक यमुना का पानी रुकने लगा है जिससे यहाँ पर एक अस्थायी झील बन गई है। इस झील का पानी अब रिहायशी इलाकों में घुसने लगा है। इस इलाके में बना मोटर पुल भी आधा डूब गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को वहाँ रवाना कर दिया गया है। तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके को खाली करा दिया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन ने पानी के बहाव को रोकने में बाधा बने पेड़ और मलबे को हटाने की कोशिश की जा रही है।
उत्तरकाशी में 5 अगस्त को धराली में आपदा आ गई थी और हर्षिल के पास भी आस्थाई झील बन गई थी।





