मल्लीताल में लकड़ी के भवन में आग लगने से एक महिला की मौत
नैनीताल।
बुधवार देर रात मल्लीताल में अचानक एक लकड़ी से निर्मित भवन में आग लग गई जिसमें एक महिला की जाने से मौत हो गई है। इस भवन में मरम्मत का काम चल रह था।आसपास के लोग किसी तरह से जान बचाकर बाहर निकल आए। युवाओं ने साहस दिखाते हुए अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अंदर किसी के होने की सूचना पर तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया।एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व दमकल विभाग की टीम को सर्च के दौरान एक जला शव मिला, जो जलकर फर्श से चिपका हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान शांता बिष्ट के रूप में की। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मृतक महिला प्रो0अजय रावत की बहन हैं। भवन में इतिहासविद् प्रो. अजय रावत की बहनें कर्णप्रिया रावत और शांता बिष्ट का निवास था। कर्णप्रिया का कोरोना काल में निधन हो गया था। शांता बिष्ट अपने पुत्र निखिल के साथ रहती थीं।





