उत्कृष्ट सेवा हेतु श्वेता चौबे को सीएम ने किया सम्मानित
देहरादून।
भारतीय पुलिस सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्वेता चौबे आईपीएस को स्वतंत्रता दिवस पर मेडल दे कर सम्मानित किया गया। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद उनके द्वारा अपराधियों को गिरफ़्तार करने के लिए बेहतरीन रणनीति बनाई गई थी।
श्वेता चौबे ने उत्तराखंड के कई जिलों बतौर एसएसपी सेवा देकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
श्वेता चौबे महिला सशक्तिकरण का शानदार उदाहरण हैं। एक अधिकारी के तौर पर उनका शानदार कैरियर के साथ वे अपने परिवार की भी देखभाल के साथ पत्नी दो बच्चों की ज़िम्मेदार माँ के साथ एक बेहद संवेदनशील बहू भी हैं। उनके पति मणिकांत भी उत्तराखंड के तेजतर्रार आईपीएस में गिने जाते है।
पुलिस की सेवा में रहते हुए श्वेता चौबे ने शानदार उपलब्धियां हासिल की है।
हरिद्वार महाकुम्भ 2010में भीड़ और यातायात नियंत्रण की चुनौती को कुशलता से निभाया, मुख्यमंत्री सम्मान से नवाज़ा गया था
केदारनाथ आपदा 2013 में राहत व बचाव कार्यों में अहम भूमिका, सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित।
अर्धकुंभ 2016 में भीड़ प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
देहरादून ग्रामीण कप्तान रहते हुये खनन व शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई की थी।
सीआईडी में भर्ती घोटाला में दोषियों पर कानूनी शिकंजा कसने में वे सफ़ल रही थी।
स्वेता चौबे द्वारा
ऑपरेशन पिंक चला कर महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की थी ,जिसमें
पिंक टीम का गठन किया गया और थानों में महिला सुरक्षा यूनिट की स्थापना और आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया था।





