#चमोली

गाय को रेस्क्यू करने के दौरान एनडीआरएफ जवान की मौत

Share Now

चमोली।

देवाल विकासखंड के कोठी नंदकेसरी इलाके में पिंडर नदी के बीचोंबीच एक रेस्क्यू में लगे एनडीआरएफ के जवान की लाइफ जैकेट खुलने के कारण डूब कर मौत हो गई। एक टापू पर गाय फंसी गाय को बचाने के दौरान ये दुर्घटना हुई। गाय को राहत-बचाव कार्य के दौरान जवान सुरेंद्र नौटियाल लाइफ जैकेट पहनकर टापू की ओर बढ़ रहे थे।
इसी दौरान नदी के तेज बहाव में अचानक उनकी लाइफ जैकेट खुल गई और वह पानी की गहरी धारा में बहने लगे। साथी जवानों ने काफी मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *