खेती के बिना प्रकृति का संतुलन असम्भव: विधायक पोरी
पौड़ी।।
विकासखंड पोखडा में आयोजित दिवंगत राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय श्री कृष्ण मोहन जोशी एवं अन्य सात युवाओं को पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में आज पौड़ी विधानसभा के विधायक राजकुमार पोरी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर दिवंगत आत्माओं की याद में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा हमें अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए। साथ ही जहां खेत बंजर हो रहे हैं उन खेतों को बंजर होने से आवाद करने के लिए नियमित रूप से खेती करनी चाहिए जिससे कि प्रकृति का संतुलन भी बना रहेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पुष्कर जोशी, रामेश्वरी जोशी , ब्लॉक प्रमुख पोखडा संजय गुसाईं , ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप , कनिष्ठ उपप्रमुख संजय जोशी , जिला पंचायत पोखडा बलवंत सिंह , ज़िला पंचायत गढ़री श्रीमती पूनम कैंतूरा , सचिन पुरुसोला, सुधीर सुन्दरियाल, गौरव जोशी , सुशील रावत , राकेश नौटियाल
सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।





