..64 यात्रियों से नहीं हो पा रहा टेलीफोनिक कांटेक्ट…!
उत्तरकाशी।।
सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही एक सूची यदि प्रामाणिक है तो यह चिंता का विषय है। सूची में जो नाम दर्शाये गए हैं वह महाराष्ट्र और कर्नाटक के 64 यात्री हैं।, जिनके परिजनों ने उनसे संपर्क किया। ये सभी गायब हैं और इनके फोन भी बंद हैं। हालांकि नेटवर्क न होने के चलते यह स्थिति बन रही हो किन्तु बताया जा रहा है कि उनके परिजनों द्वारा लगातार संपर्क करने के बाद भी अभी तक कांटेक्ट नहीं हो पाया है। इस बाबत अभी आधिकारिक सूचना मिलनी शेष है।





