#श्रीनगर (गढ़वाल)

धारी देवी के समीप बद्रीनाथ हाईवे जलमग्न

Share Now

श्रीनगर।।

धारी देवी के निकट बद्रीनाथ हाईवे जलमग्न हो गया है। पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते अलकनंदा का जलस्तर खतरे के निशान को छूने की कगार पर है। इस स्थान पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है। उधर समूचे प्रदेश में बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। तमाम हाई वे भूस्खलन की जद में आ गए हैं। प्रदेश में व्यापक नुकसान की खबरें हैं।

राजमार्ग 07 पर बने धारी देवी मंदिर को अलकनंदा नदी का पानी छूने लगा है। मंदिर नदी के पानी से कुछ ही फुट नीचे बह रहा है। सिरोबगड़ के पास जीवीके की झील का पानी अब सड़क पर बहने लगा है और सड़क लगभग झील बन गई है। अभी इस जल स्तर के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *