अब रुद्रप्रयाग के बसुकेदार में आसमानी आफत का कहर
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के तहसील बसुकेदार के बड़ेथ तालजामन में बादल फटने की सूचना है। प्रथामिक जानकारी के अनुसार कई घर और गोशालाये दब गई है इनमें कई मवेशी दबे है। रात को भीषण बारिश से लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर भाग गये थे। अभी नुकसान का ठीक से पता नहीं चल पाया है। इस रात की बारिस ने नदियों का जल स्तर बढ़ा फिर बढ़ा दिया है। रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।





