जलमग्न होते स्यानाचट्टी को खाली कराने की कयावद तेज
उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी के स्यानचट्टी में झील बनने के बाद कस्बे को खाली करवाया जा रहा है। यहां पुल डूब गया ,मकान डूब गए ,पूरा कस्बा डूब गया है। उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे है। भवनों के ग्राउंड फ्लोर पानी में डूब गये है। उपजिलाधिकारी बड़कोट ने एनडीआरएफ की सलाह पर कस्बे को खाली करवाने का काम शुरू कर दिया है। देर रात से कृत्रिम झील में पानी का भराव और भी तेजी से होने लगा है। जिसके कारण दो मंजिला मकान भी डूब गए हैं। पूरे बाजार को खाली कराने का काम तेजी से किया जा रहा है। उधर मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे प्रशाशन की नींद उड़ी हुई है।





