#उत्तराखण्ड

गुरुवार की रात काली रात साबित हुई , उत्तराखंड में भारी तबाही

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार की रात से प्राकृतिक आपदाओं का कहर बरपता रहा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। रुद्रप्रयाग और चमोली और टेहरी में बादल फटने की जानकारी मिल रही है।. बादल फटने की घटनाओं ने ग्रमीण क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। रात हुई तेज बारिश के साथ मलबा कई घरों में घुस गया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. चमोली में 2 लोग लापता बताये जा रहे है, जबकि कई जानवर मलबे में दबे हुए हैं। उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फटा है। जिसमें पति-पत्नी लापता हैं और दो लोग घायल हो गए, साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे हैं। वहीं टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटा है। गनीमत यह रही कि यहां किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन दोनों तरफ से सड़कों के भारी मलवे से बंद हो जाने के कारण गांव का संपर्क पूरी तरह से बंद हो गया है। रुद्रप्रयाग में भी बादल फटा है। यहां जखोली ब्लॉक के छेनागाड़, बांगर सहित कई जगहों पर अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ है।
बृहस्पतिवार को देर रात से हो रही तेज बारिश शुक्रवार को भी जारी है। बृहस्पतिवार रात को तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। कुछ घरों के मलबे में दबे होने की सूचना है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मोपाटा में रहने वाले तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं। जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल हुए हैं। इनके आवास के भी दबने की सूचना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *