#उत्तराखण्ड

बिना फिटनेस की जिप्सी मामले की जांच शुरू

Share Now

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में भारी चूक कर चुके वन विभाग पर अब जांच बिठा दी गई है। इस घोर लापरवाही पर प्रमुख वन संरक्षक ने जांच शुरू करवा दी है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है।
सीएम को जिस जिप्सी वाहन से सैर कराई गई, उसकी फिटनेस पांच साल पहले ही खत्म हो चुकी थी।
मामला खुलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समीर सिन्हा ने मामले की जांच पीसीसीएफ वन्यजीव व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रंजन मिश्रा को सौंप दी है।
जांच को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जांच के आधार पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कारवाई की जाएगी ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *