#उत्तराखण्ड

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मिले सीएम धामी

Share Now

नई दिल्ली।।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री के साथ अनेक अन्य मंत्रियों से भी धामी ने दिल्ली में मुलाकात कर उत्तराखंड के लिए विभिन्न योजनाओं की गुहार लगाई है। इसी क्रम में आज धामी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी भेंट की। पिछले दिनों देहरादून के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पर ओम बिरला को मसूरी प्रवास के दौरान अपेक्षित प्रोटोकॉल न दिए जाने का मुद्दा भी सुर्खियों में रहा था।

धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री बिड़ला को उत्तराखंड के चारधाम का प्रसाद भेंट किया और देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए राज्य के विभिन्न स्थानीय उत्पाद भी उन्हें भेंट किए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य चारधाम, प्राकृतिक सुंदरता एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *